Uttar Pradesh School Timeing Change:- उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल समय में किया परिवर्तन।

Uttar Pradesh School Timeing :-




वर्तमान समय में अत्याधिक गर्मी और हीट वेव के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने तक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय प्रातः 7:30 से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे ।विद्यालय में पठान-पाटन हेतु छात्र-छात्राएं प्रातः 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले सभी स्कूलों का समय परिवर्तन करने का निर्णय बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा लिया गया । यह निर्णय लेने का मुख्य कारण हीट वेव और अत्यधिक गर्मी है।              


उमस और भीषण गर्मी के चलते कई जिलों के स्कूल समय में बदलाव:- 

महाराजगंज

भीषण गर्मी और उमस को ध्यान में रखते हुए महाराजगंज जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार कक्षा एक से आठ तक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण हैं संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगा 




जिससे छोटे बच्चों को भीषण गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिल सके। भीषण गर्मी, उमस से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरे मौसम ने बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है और दोपहर तक तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच जाता है जिससे लोग और हीट वेव,उमस की स्थिति बन जाती है ऐसी स्थिति में छोटे बच्चे जब स्कूल आते जाते हैं तो उन्हें डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सर दर्द और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।

 स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि इस मौसम ने बच्चों में हीट स्ट्रोक का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है इन खतरनाक हालातो को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिला अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय के समय बदलाव करने का निर्णय लिया है ताकि वे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सके और गर्मी के इस खतरनाक मौसम में उनकी जान को कोई खतरनाक हो।

सिद्धार्थ नगर



भीषण गर्मी और उमस को ध्यान में रखते हुए सिद्धार्थ नगर  जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार कक्षा एक से आठ तक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण हैं संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ,सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगा

पीलीभीत



भीषण गर्मी और उमस को ध्यान में रखते हुए  कक्षा एक से आठ तक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण हैं संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगा  

बाराबंकी

बढ़ते तापमान व उमस भरी गर्मी के दृष्टिगत विद्यार्थियों के हित में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त बोडों के सरकारी / परिषदीय / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित करते हुये दिनांक 26 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक प्रातः 7:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि विद्यार्थियों की बाहर / खुले में कोई भी गतिविधि न कराई जाए ।

भीषण गर्मी और उमस के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी:-

उमस भरी गर्मी बच्चों पर भारी पड़ रही है। कई जिलों में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया। हरदोई ,बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर में शुक्रवार को 40 बच्चे बेहोश हो गए इनमें से बाराबंकी के हैदरगढ़ में एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बाराबंकी में शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 16 छात्र छात्राएं गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिर पड़े। कई की बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा।

 हैदरगढ़ में एक हाई स्कूल छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। सीतापुर में उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को छह विद्यालय के साथ बच्चे बेहोश हो गए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घर भेजा गया। सुल्तानपुर के पास पट्टी विद्यालय में चार बच्चों एक-एक करके बेहोश हो गए शिक्षकों के प्रयास से सामान्य होने के बाद अभिभावको के साथ घर भेजा गया।                                                                               



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ