DA HIKE 55% to 58% :-
जब भारतीय बाजारो में दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सभी वस्तुएं एवं सेवाओं के दाम बढ़ते हैं तो इसका सीधा असर केंद्रीय व राज्य कर्मचारी व पेंशनरों पर पड़ता है। इसी असर को संतुलित करने के लिए केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाती है। महंगाई भत्ता का आकलन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक औद्योगिक श्रमिकों (CPI-IW) पर आधारित होता है। इस आकलन से यह पता चलता है कि छमाई समय में आम जनता के लिए दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
महंगाई भत्ता(DA) कितना बढ़ेगा या स्थिर रहेगा इसकी गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक औद्योगिक श्रमिक(CPI-IW) करता है अगर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक औद्योगिक श्रमिक(CPI-IW) का औसत ग्राफ ऊपर जा रहा है तो संकेत मिलता है महंगाई भत्ता (DA) बढ़ेगा। जिसे श्रम मंत्रालय हर महीने जारी करता है। महंगाई भत्ता (DA) एक साल में दो बार बढ़ाया जाता है पहले एक जनवरी को दूसरा 6 महीने बाद मतलब एक जुलाई को जिससे महंगाई भत्ते(DA) की दर को संतुलित किया जा सके अगर जरूरी वस्तु एवं सेवाओं की महंगाई दर कम बढ़ती है तो महंगाई भत्ता (DA) कम बढ़ता है वहीं अगर दैनिक उपयोग वस्तुएं एवं सेवाओं की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता(DA) भी ज्यादा बढ़ता है।
साल 2025 में महंगाई भत्ता (DA) कि क्या स्थिति है?
वर्ष 2025 में महंगाई भत्ता दूसरी बार बढ़ने जा रहा है एक जनवरी 2025 को महंगाई भत्ते में 53%- 55% बढ़ा यानी जनवरी 2025 को महंगाई भत्ता में 2% की बढ़ोतरी हुई।
(अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक) AICPI-IW 2025 के पहले दो महीना में गिरावट के बाद पिछले 4 महीना में बढ़ गया है मार्च में 143 से अप्रैल में 143.5, मई में 144 और जून में 145 हो गया (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक) AICPI-IW 2025 के बढ़ते आंकड़े सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता वृद्धि का अच्छा कारण हो सकता है।
केंद्र सरकार (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक) AICPI-IW के सभी आंकड़े को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता DA (55%-58%) में 3% बढ़ाने की घोषणा कर दी है। यह बढ़ोतरी जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि को प्रभावित करेगी साथ ही यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की अवधि का अंतिम संशोधन होगा क्योंकि इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
सैलरी में कितना होगा इजाफा:-
एक सरकारी कर्मचारी का महंगाई भत्ता(DA) बढ़ने से उसके टोटल सैलरी,ग्रॉस सैलरी पर सीधा प्रभाव पड़ता है अर्थात जब महंगाई भत्ता(DA) बढ़ेगा तो ग्रॉस सैलरी भी बढ़ेगी महंगाई भत्ता(DA) बढ़ने पर हर सरकारी कर्मचारी की सैलरी उसके बेसिक पे के हिसाब से बढ़ती है।
👉उदाहरण से समझते हैं सैलरी पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
👉उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक का वर्तमान बेसिक-पे 41100 है।
अगर किसी व्यक्ति की नियुक्ति 1 जनवरी से 30 जून के बीच हुई है तो इस आधार पर बेसिक-पे 1 जनवरी में बढ़ा दिया जाता है वहीं अगर नियुक्ति 1 जुलाई से 31 दिसंबर के बीच हुई है तो बेसिक-पे जुलाई माह में बढ़ा दिया जाता है।
बेसिक-पे=41100
41100×55%=22605(DA)
👉वर्तमान में महंगाई भत्ता(DA) में 3% की बढ़ोतरी हुई है तो जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक महंगाई भत्ता(DA) लगने से सैलरी में बढ़ोतरी
बेसिक-पे=41100
वर्तमान समय में कुल महंगाई भत्ता(DA) =58%
41100×58%=23838(DA)
अब नया महंगाई भत्ता(DA) लगने से सैलरी में बढ़ोतरी
23838-22605=1233 प्रति माह
जुलाई 2025 से बेसिक के सहायक अध्यापक की सैलरी में 1233 की वृद्धि होगी
👉बेसिक के सहायक अध्यापक की कुल सैलरी 2025 से

0 टिप्पणियाँ