आईबीपीएस, एसबीआई, और बैंक ऑफ़ बड़ौदा इन सभी बैंकों में निकली बंपर वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन, आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता की सम्पूर्ण जानकारी

बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है क्योंकि IBPS(Institute of Banking Personnel Selection),एसबीआई के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक तरफ IBPS(Institute of Banking Personnel Selection), XlV ने 12403 पदों पर बड़ा पिटारा खोला है तो दूसरी तरफ एसबीआई में 1538 पद और बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 206 पदों पर ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है कुल मिलाकर बैंकिंग क्षेत्र में 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है आपके पास बैंक में सिलेक्शन पाने का यह सही मौका होगा।



IBPS की बड़ी भर्ती कुल 11403 पद:-

वे अभ्यर्थी जो बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए IBPS, फिर से एक बार हजार पदों पर भर्ती करने जा रहा है। IBPS(Institute of Banking Personnel Selection), ने 11000 से अधिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन अगस्त के प्रथम सप्ताह से लेने शुरू कर दिए हैं। IBPS(Institute of Banking Personnel Selection),भर्ती के तहत कुल 11403 पदों पर ऑफिस अस्सिटेंट (क्लर्क) की भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवार IBPS(Institute of Banking Personnel Selection),की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन, आवेदन शुल्क , शैक्षिक योग्यता:-

बैंकिंग बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए आईबीपीएस में 11000 से अधिक पदों पर क्लर्क की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अगस्त के प्रथम सप्ताह में शुरू कर दिए हैं।

ऑनलाइन आवेदन    

 👉 CLICK HERE

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

1 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

21 अगस्त 2026

 

परीक्षा शुल्क:-

आईबीपीएस 2026 के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का परीक्षा शुल्क किस प्रकार है। 

सामान्य, OBC, EWS

SC,ST

PH

  ₹850

₹175

₹175


आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता:-

आईबीपीएस-2026 में हजारों पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 होनी चाहिए साथ ही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट देने का प्रावधान है। IBPS-2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक पद की उपाधि होना अनिवार्य है।   

एसबीआई में 1538 पदों पर भर्ती:-

भारत के सबसे प्रतिष्ठत बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 1538 पदों पर क्लर्क की भर्ती करने जा रहा है। बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने Junior Associate (क्लर्क) के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1538 रिक्तियां जारी कर दी हैं। बैंक की क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण होने वाली है। एसबीआई में Junior Associate (क्लर्क)  पदों पर योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन,आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता,आयु सीमा:-

एसबीआई में Junior Associate (क्लर्क) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट (https://ibpsreg.ibps.in/sbijasrdjl26/) पर जाकर कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन                 

👉  Click here



आवेदन शुल्क:-

OBC

SC/ ST/ PwBD/ XS/DXS

₹ 750/-

Nil


शैक्षिक योग्यता:-
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता। 

आयु सीमा:-
01.04.2026 को उम्र 20 साल से कम और 28 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1998 से पहले और 01.04.2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट देने का प्रावधान हैं।


बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती होंगे :-

आईबीपीएस,स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में हजारों पदों पर भर्ती के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 206 SO के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक चलेगी. बैंक ऑफ़ बड़ौदा में SO के पदों पर योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट(click here) पर जाकर कर सकते हैं। संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आवश्यक कार्य का अनुभव होना जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन

 👉click here

 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ