यूपी में नि:शुल्क IAS /PCS कोचिंग के लिए आवेदन कैसे करें। मुख्यमंत्री अभ्युदय और समाज कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग होती है

यूपी नि:शुल्क IAS /PCS कोचिंग:-




उत्तर प्रदेश सरकार अपने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निशुल्क  प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं की कोचिंग करती है। मुख्यमंत्री और अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी,यूपीपीसीएस,एनडीए,सीडीएस एसएससी, नीत जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर युवा जो महंगी कोचिंग फीस के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते उन्हें अनुभवी शिक्षकों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा आईएएस और पीसीएस अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत योग्य छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। निशुल्क कोचिंग का सबसे बड़ा लाभ यह है की विशेष्य शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट, मॉक टेस्ट, इंटरव्यू और विषयवार कक्षाएं भी उपलब्ध कराई जाती है तथा छात्रों को निशुल्क रहने व खाने की भी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार करती है।

उत्तर प्रदेश में कहां-कहां आईएएस/पीसीएस कोचिंग होती है।

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में निशुल्क कोचिंग केंद्र संचालित किए जाते हैं। इस योजना के तहत अलग-अलग जिलों में दोनों माध्यम (ऑफलाइन -ऑनलाइन )से कक्षाएं संचालित की जाती हैं।साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अभ्यर्थियों के लिए आवासीय एवं गैर आवासीय कोचिंग सेंटर संचालित किए जाते हैं। इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर व आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों को मिलता है। 
वर्तमान सत्र में 8 आवासीय केंद्रों पर निशुल्क कोचिंग उपलब्ध है।  

क्र.सं.

जनपदप्रमुख

    केंद्र का विवरण

 

1.

लखनऊ

छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (भागीदारी भवन) / आदर्श परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (अलीगंज)

 

2.

प्रयागराज

संत रविदास IAS/PCS परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र

 

 

3.

गोरखपुर

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर

 

4.

झांसी

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, झांसी

 

5.

आगरा

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र

 

6.

वाराणसी

संत रविदास परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र

 

7.

अलीगढ़

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, अलीगढ़

 

8.

हापुड़

डॉ. अम्बेडकर IAS/PCS परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (निजामपुर/हापुड़)

 


इन सभी केदो पर निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ आवासीय छात्रावास, भोजन,पुस्तक एवं अध्ययन सामग्री, लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।


पात्रता और आवेदन प्रक्रिया:-


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग के आठ आवासीय कोचिंग केंद्र और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (75 जिलों) दोनों की पात्रता शर्तो और आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण अंतर है।
पात्रता और आवेदन प्रक्रिया का स्पष्ट विवरण दिया गया है।
समाज कल्याण विभाग ( 8 आवासीय निशुल्क) कोचिंग केंद्र के लिए पात्रता:-
  • अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  •  यह योजना मुख्यतः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संचालित की जाती है। 
  • शैक्षिक योग्यता की बात करें तो किसी भी की विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • अभ्यर्थी के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • आयु सीमा- अभ्यर्थी की आयु सिविल सेवा परीक्षा UPSC/UPPSC की निर्धारित सीमा आयु सीमा (न्यूनतम 21 वर्ष)होनी चाहिए। 
आवेदन प्रक्रिया:-
  • अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट(https://socialwelfareup.upsdc.gov.in/) पर जाए फिर आईएएस/ पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। 
  • अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक योग्यता का विवरण भर साथ ही प्रदेश के आठ आवासीय केंद्रों (​लखनऊ,प्रयागराज,गोरखपुर,झांसी,आगरा,​वाराणसी,अलीगढ़,हापुड़)की वरीयता अपने अनुसार भरे। 
  • अभ्यर्थी अपना फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें साथ ही स्नातक अंक तालिका प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और आय प्रमाण पत्र भी अपलोड करें। 
  • अब फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद प्रिंट कर ले (आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता) निर्धारित तिथि पर पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का हिस्सा बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ