UP TGT OR UP PGT 2022:- फिर टली उत्तर प्रदेश टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा तिथि।

 UP TGT OR PGT परीक्षा 2025:-




उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड(UPSESSB) प्रयागराज ने यूपी टीजीटी(प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और पीजीटी(स्नातकोत्तर शिक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने यूपी टीजीटी की परीक्षा तिथि में बदलाव करने की घोषणा कर दी। जहां उत्तर प्रदेश टीजीटी की परीक्षा 14 और 15 मई 2025 को होनी थी।अब परीक्षा आयोग ने उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए 21 व 22 जुलाई को संपन्न कराई जाएगी।



UPTGT प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए पुरानी परीक्षा तिथि-14 और 15 मई  

संशोधित परीक्षा तिथि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए 21और 22 जुलाई 2025


TGT परीक्षा तिथि तीसरी बार फिर टली:-



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड यूपीएससी एसएसबी प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा और स्नातकोत्तर शिक्षकों के पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज ने कुल 4163 पदों पर विज्ञप्ति जारी की इसमें से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के कुल 3539 पद वहीं स्नातकोत्तर शिक्षकों के 624 पद स्वीकृत है। 

टीजीटी और पीजीटी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 9 जून 2022 थी तथा अंतिम तिथि 9 जुलाई 2022 थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी में आवेदन करने वाले आवेदकों को अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना की शर्त रखी। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और स्नातकोत्तर शिक्षकों के पदों पर चयन मात्र लिखित परीक्षा के आधार पर होगा वहीं पीजीटी के पदों पर चयन लिखित परीक्षा के साथ साथ साक्षात्कार भी होगा।

टीजीटी पीजीटी के लिए 16 जुलाई 2022 तक आनलाइन आवेदन लिए गए थे। टीजीटी के 3539 पदों पर 868531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यानी कि टीजीटी के एक पद पर 245 दावेदार हैं। वहीं पीजीटी के 624 पदों पर 464605 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। इसमें एक पद पर 745 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

अब तक कितनी बार परीक्षा तिथि बदली है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों(TGT)के पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 की तिथियां अब तक दो बार तो बदल ही चुकी थी परंतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों(TGT) के पदों पर भर्ती परीक्षा तिथि एक बार और बदलने का मन बना लिया है हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आधिकारिक रूप से स्थगन का कोई कारण नहीं बताया। 

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा को 14 और 15 मई को होनी वाली परीक्षा को 21 व 22 जुलाई को कराने का निर्णय लिया गया था। परन्तु आज आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में उक्त परीक्षा को अपरिहार्य कारणों के चलते एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा प्रस्तावित टीजीटी की लिखित परीक्षा की नवीन तिथि निर्धारित किये जाने के बाद पुनः परीक्षा केन्द्र उपलब्ध कराये जाने के संबंध में पत्राचार किया जाएगा। 




  • पहले निर्धारित तिथि 14 और 15 में 2025 को परीक्षा आयोजित की जानी थी।
  • दूसरे निर्धारित तिथि 21 और 22 जुलाई 2025 को परीक्षा आयोजित की जानी थी।

आयोग ने टीजीटी पीजीटी परीक्षा तिथि घोषित की:-


वर्ष-2022 में विज्ञापित टीजीटी-पीजीटी के 4,163 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इस साल के अंत तक कराई जाएगी। आयोग इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर चुका है।
नई तारीखों पर टीजीटी-पीजीटी परीक्षा करना आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी क्योंकि दोनों ही परीक्षाएं क्रमशः तीन व चार बार स्थगित की जा चुकी हैं। टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में ही पूरी हो चुकी है। टीजीटी परीक्षा सबसे पहले चार व पांच अप्रैल 2025 को प्रस्तावित थी। इसके बाद 14 व 15 मई को प्रस्तावित की गई और दूसरी बार इसे स्थगित कर 20 व 21 जुलाई को प्रस्तावित किया गया। तीसरी बार इसे स्थगित करते हुए आयोग ने अब 18 व 19 दिसंबर को लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

सूचना -उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से जांच करते रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ