UPSSSC PET :- UPSSSC PET की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी गई।

UPSSSC PET NEWS:-



UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इसका उद्देश्य विभिन्न ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग करना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है जो काफी लंबे समय से PET का इंतजार कर रहे थे।


1. परीक्षा का उद्देश्य:-

UPSSSC PET को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभिन्न पदों के लिए एक समान प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाए ताकि उम्मीदवारों को हर पोस्ट के लिए अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा न देनी पड़े। PET क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains), स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए पात्र हो जाता है।

2. पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria):

PET-2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास (हाई स्कूल) होनी चाहिए जबकि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रहेगी।  PET-2025 मात्र एक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारो के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष तथा PWD के उम्मीदवारो के लिए 15 वर्ष छूट देने का प्रावधान है। आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का मूल निवासी होना चाहिए तथा उत्तर प्रदेश का निवासी प्राथमिकता होनी चाहिए।

3. परीक्षा पैटर्न:-

कुल प्रश्न: 100

कुल अंक: 100

समय: 2 घंटे

प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type) नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर काटे जाते हैं।


4. वैधता (Validity):-



PET का स्कोर 1 वर्ष तक वैध होता था। इस दौरान, उम्मीदवार इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों की मुख्य परीक्षा में आवेदन कर सकता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने PET की समय सीमा एक साल से बढ़ा कर तीन साल कर दी। 


PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को होगी :-

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 का आयोजन छह और सात सितंबर को करेगा। यह परीक्षा दो दिन, दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष पीईटी के लिए 25.32 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।


प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें:-

PET-2025 के परीक्षा 6 और 7 सितंबर को विभिन्न केदो पर आयोजित की जाएगी। PET-2025 के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

  👉 प्रवेश पत्र डाउनलोड

 https://upsssc.gov.in/


वर्ष 2025 में 25 लाख से अधिक पंजीकरण हुए :-

 आयोग इस परीक्षा के जरिये समूह 'ग' के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक स्क्रीनिंग करेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को समय-समय पर विभिन्न विभागों में निकलने वाली भर्तियों से संबंधित मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। पीईटी का स्कोर तीन वर्ष तक मान्य रहेगा, यानी चयन की प्रक्रिया में इसकी बार-बार जरूरत नहीं पड़ेगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी। 

आयोग अपनी वेबसाइट पर परीक्षा का पाठ्यक्रम पहले ही जारी कर चुका है। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल है, लेकिन बड़ी संख्या में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी धारकों ने भी आवेदन किया है। इससे पहले वर्ष 2023 में हुई पीईटी में 37.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 25.12 लाख ने परीक्षा दी थी। पीईटी के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर बाद में जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों की सूची भी बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ