UP BOARD RESULT 2025: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का खत्म हुआ इंतजार

UTTAR PRADESH BOARD RESULT 2025:-




यूपी बोर्ड परिणाम आने की उलटी गिनती शुरू:-

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इस समय अपने परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार,परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच समय से पूरी कर ली गई है| अब परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है| छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और अन्य मान्यता प्राप्त पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।

कितने छात्र-छात्राएं हुए यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल?

यूपी बोर्ड की 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 51.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी और लगभग 3 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी. हाईस्कूल में, 25.56 लाख छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 1.75 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी. इंटर में, 25.77 लाख छात्रों ने परीक्षा दी और 1.27 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी.

विस्तार से:

कुल पंजीकृत छात्र: 54.37 लाख
कुल उपस्थित छात्र: 51.34 लाख
कुल अनुपस्थित छात्र: 3.02 लाख
हाईस्कूल में उपस्थित छात्र: 25.56 लाख
हाईस्कूल में अनुपस्थित छात्र: 1.75 लाख
इंटर में उपस्थित छात्र: 25.77 लाख
इंटर में अनुपस्थित छात्र: 1.27 लाख


अपना परिणाम कैसे देखें:-

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
upresults.nic.in
upmsp.edu.in
result.upmsp.edu.in
चरण:
उपरोक्त वेबसाइटों में से किसी एक पर जाएं।
होम पेज पर "UP Board 10th Result 2025" या "UP Board 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
"Submit" बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।रिजल्ट जारी होने के बाद आप निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.


यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए तैयार होगा प्रगति पत्र:-

यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे प्रगति पत्र में विद्यार्थी की जागरूकता, संवेदनशीलता और रचनात्मकता का भी जिक्र होगा। जागरूकता में भी विद्यार्थी को नौ बिंदुओं पर जांचा जाएगा। संवेदनशीलता में छह बिंदुओं पर और रचनात्मकता में सात बिंदुओं पर विद्यार्थियों को परखा जाएगा। इन सभी पर छात्र को तीन मानकों पर देखा जाएगा। पहला, उन बिंदुओं पर छात्र क्या अभी शुरुआती चरण में है। दूसरा, क्या विद्यार्थी इन बिंदुओं में कुशल है। तीसरा, क्या छात्र इन बिंदुओं पर आधुनिक या एडवांस स्तर पर है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) और एनसीईआरटी की जीबी पंत संस्थान में आयोजित संयुक्त बैठक में तैयार हो रहा होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट/प्रगतिपत्र तीन मानकों पर तैयार होगा। इन मानकों से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आकलन कर प्रगति पत्र तैयार किया जाएगा।अलग-अलग कक्षाओं के लिए क्रेडिट प्वाइंट के आधार पर प्रगति रिपोर्ट को बांटा गया है। 

कक्षा 9 के लिए प्रगति पत्र पर 46 क्रेडिट प्वांट और अन्य गतिविधियों जैसे प्रोजेक्ट कार्य समय पर जमा करने, व्यवहारिक गतिविधियां शामिल हैं इसमें सबसे अधिक 56 प्वाइंट दिया जाएगा। इस तरह कक्षा 9 के लिए प्रगति पत्र को 100 क्रेडिट प्वाइंट में बांटा गया है। 

कक्षा 10 के विद्यार्थियों का प्रगति पत्र 120 क्रेडिट प्वाइंट में बांटा गया है। इसमें 72 प्वाइंट पढ़ाई के लिए और 48 क्रेडिट अन्य गतिविधियों पर मिलेगा।

कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए प्रगति पत्र 154 क्रेडिट प्वाइंट पर तैयार किया जाएगा। इसमें पढ़ाई औरप्रोजेक्ट पर 103.6 क्रेडिट प्वाइंट मिलेगा और अन्य गतिविधियों में 50.4 क्रेडिट प्वाइंट दिया जाएगा।

कक्षा 12 के विद्यार्थियों का प्रगतिपत्र सबसे अधिक 176 क्रेडिट प्वाइंट के आधार पर बनेगा। इसमें से 132.8 क्रेडिट प्वाइंट पढ़ाई और प्रोजेक्ट पर और 43.2 क्रेडिट प्वाइंट अन्य गतिविधियों पर मिलेगा। पत्र में विद्यार्थी, सहपाठी और अध्यापक के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ