Three Day Bank Closed :- तीन दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश बैंकों का जो भी कार्य रुका है पूर्ण कर ।

तीन दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश:-


भारत में सार्वजनिक अवकाश वे छुट्टियां होती है जिन्हें सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाता है। और आमतौर पर स्कूल,सरकारी ऑफिस और बैंक आदि में कार्य नहीं होता सभी सरकारी दफ्तर और बैंकों में लगातार तीन दिनों का अवकाश होगा यह सभी अवकाश सरकारी विभागों द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार होते है।और आरबीआई द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार मई 2025 में बैंकों में कुल 13 दिन की छुट्टियां रहेगी। इनमें से सभी सरकारी विभाग,बैंकों की लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी सरकारी विभाग और बैंकिंग की सेवाएं प्रभावित होगी।


10 मई माह का दूसरा सप्ताह और दूसरा शनिवार:-

जैसा कि आप सबको पता है मई माह में तीन दिनों की लगातार छुट्टियां के कारण सभी सरकारी कर्मचारी बहुत उत्साहित हो रहे हैं। 10 मई माह का दूसरा सप्ताह और दूसरा शनिवार है। केंद्रीय और आरबीआई होलीडे कैलेंडर के अनुसार,दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश होता है। जबकि केंद्रीय कर्मचारियों की सभी शनिवारों का अवकाश होता है।10 मई को क्रांति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।कई जिलों में 10 मई को क्रांति दिवस के रूप में स्थानीय छुट्टी होती हैं।


11 मई दिन रविवार साप्ताहिक अवकाश:-

देश भर में 11 मई (रविवार) को सभी सरकारी ऑफिस,स्कूल और बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है। रविवार एक नियमित छुट्टी के रूप में होती है।ब्रिटिश काल में जब भारतीय मजदूर पूरा सप्ताह काम करते थे तो उन्हें आराम करने के लिए एक दिन दिया जाता था जिसे साप्ताहिक अवकाश का नाम दिया गया। यह साप्ताहिक अवकाश रविवार को देना सुनिश्चित किया गया। 1881 में पहली बार भारतीय मजदूरों को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी मिलने लगी।


12 मई बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश:-

12 मई 2025 (सोमवार) को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।  यह दिन गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है,और इसे भारत में एक राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) के रूप में मान्यता प्राप्त है। 

बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश वाले राज्य (12 मई 2025):

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश इन राज्यों में सरकारी कार्यालय, बैंक और अधिकांश शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रहते हैं।  

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
अरुणाचल प्रदेश
असम
छत्तीसगढ़
चंडीगढ़
दिल्ली
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
जम्मू और कश्मीर
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
मिजोरम
ओडिशा
त्रिपुरा
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ