UP SUMMER VACATION 2025 :- इस बार बच्चों की बल्ले-बल्ले गर्मियों की छुट्टी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल।

SUMMER VACATION 2025 :-


उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 मई से
गर्मियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा गर्मियों की छुट्टी का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के इस शेड्यूल को कुछ जिलों ने पहले ही लागू कर दिया गया। सभी छात्रों को गर्मी की छुट्टी का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन गर्मी की छुट्टियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से घोषित होती है लेकिन कुछ जिलों ने वेव हिट और ज्यादा गर्मी के कारण 15 मई से ही लागू कर दिया।


यूपी में 20 मई से समर वेकेशन:-

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी शेड्यूल में 20 मई से स्कूल बंद हो जाएंगे। यानि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों की 20 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टियां 20 मई से शुरू 15 जून तक रहेगी। 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने ये भी निर्देश दिया है कि कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे हालांकि कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप आयोजित किया जाएगा। जिससे छात्र विकास और कौशल में निपुण हो सके और साथ ही नए-नए गतिविधि भी कराई जाएगी हालांकि निजी स्कूलों में गर्मी छुट्टियां का शेड्यूल 15 मई से 20 मई के बीच घोषित होता है।


अन्य राज्यों में समर वेकेशन:-

दिल्ली समर वेकेशन-

दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 2025 की गर्मी की छुट्टियाँ 11 मई से 30 जून तक निर्धारित की गई हैं, जो कुल 51 दिनों की अवधि है। यह जानकारी दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DOE) द्वारा जारी 2025-26 के शैक्षणिक कैलेंडर में दी गई है।

हरियाणा समर वेकेशन-

हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 51 दिनों की गर्मी की छुट्टियाँ घोषित की हैं, जो 13 मई 2025 से 2 जुलाई 2025 तक रहेंगी। यह निर्णय छात्रों की भलाई और अत्यधिक गर्मी से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

बिहार समर वेकेशन-

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश सूची के अनुसार, सरकारी, सहायता प्राप्त, परियोजना, और उन्नत प्राथमिक, माध्यमिक, और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियाँ 2 जून से 21 जून 2025 तक रहेंगी। यह अवकाश ईद-उल-अधा (बकरीद) और कबीर जयंती के साथ मेल खाता है।


बच्चों को छुट्टियों का भरपूर आनंद लेने दे अभिभावक:-

इस समय उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है। जिस कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली आदि राज्यों ने सभी सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल, मान्यता प्राप्त स्कूलों में समय परिवर्तन किया साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समर वेकेशन भी जल्दी शुरू करने की घोषणा कर दी गई। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश अनुसार समर वेकेशन 20 मई से प्रारंभ होता है तथा 15 जून तक चलता है उत्तर प्रदेश परिषदीय स्कूलों में समर वेकेशन मात्र 27 दिन का होता है परंतु उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 10 मई से समर वेकेशन शुरू हो चुका है। क्योंकि इस समय गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है।

वहीं दूसरे राज्यों की बात करें तो ज्यादा गर्मी के कारण गर्मियों की छुट्टी जल्दी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।   अभिभावको से निवेदन है कि इस बढ़ती गर्मी में अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें छोटे बच्चों को घर से बाहर तभी निकल ने दे जब तापमान कम हो या शाम के समय बच्चों को बाहर खेलने की अनुमति दें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ