DSSSB PRT Notification 2025:- दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने का सुनहरा मौका, इस दिन शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

DSSSB PRT Notification 2025:-


देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ने के लिए अर्थात प्राइमरी के स्कूलों में सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।  दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1100 से अधिक रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया है। यह सभी रिक्त पद  PRT के लिए निकाले गए हैं। इसमें दिल्ली शिक्षा विभाग और नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी ।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती:-

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कुल 1180 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है यह सभी पद प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षकों के लिए रिक्त है रिक्त पदों में 502 पद अनारक्षित वर्ग के और 306 पद ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए, 137 पद EWS ,166 पद अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए,69 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिक्त है
  

क्र सं

पद का नाम

विभाग का नाम

UR

OBC

SC

ST

EWS

योग

1.

सहायक अध्यापक

 

शिक्षा विभाग

434

278

153

62

128

1055

2.

सहायक अध्यापक

 

नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन

68

28

13

7

9

125

                      कुल योग

502

306

166

69

137

1180


पात्रता और शैक्षिक योग्यता :-


दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक अध्यापकों के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता और शैक्षिक योग्यता का कुछ इस प्रकार वर्णन किया है।
1.किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.E.ED)
                                                                          या
कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री
एजुकेशन (बी.एल.एड.) 
                                                                          या
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पद की उपाधि या इसके समकक्ष और साथ ही 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री (D.E.ED)
2.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) उत्तीर्ण।
माध्यमिक स्तर पर हिंदी या उर्दू या पंजाबी या अंग्रेजी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5% छूट) के साथ 12वीं पास। ओर साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए 

ऑनलाइन आवेदन और नोटिफिकेशन :-

पात्र उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से आरंभ होगी और 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगी जो अभ्यर्थी दिल्ली में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं वह उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं




DSSSB नोटिफिकेशन:

 PDF NOTIFICATION

ऑनलाइन आवेदन:

Link Activate On 17 September 2025


आयु सीमा,आवेदन शुल्क और सैलरी:-

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में सहायक अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 

👉अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष को अधिकतम 30 वर्ष होगी  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट देने का प्रावधान है। आयु में छूट भारत सरकार के निर्देशन अनुसार दी जाएगी।

👉अनारक्षित वर्ग वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा । ऑनलाइन आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शुल्क केवल एसबीआई ई-पे के माध्यम से ही देना चाहिए। भुगतान का कोई अन्य तरीका स्वीकार/विचारित नहीं किया गया

महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

👉प्राइमरी स्कूलों के सहायक अध्यापकों का वेतनमान ( ₹ 35400-112400) प्रतिमाह पे-ग्रेड 6 होगा । यह नॉन गैजेटेड पद है।

सहायक अध्यापक के पदों पर  भर्ती प्रक्रिया :-

सहायक अध्यापक पर प्राइमरी की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। लिखित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 200 अंकों का प्रश्न पत्र होगा समय अवधि की बात करें तो 2 घंटे दिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग गलत उत्तर देने पर .25 अंक की कटौती होगी।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ