Weather Department Warning :- इस हफ्ते बढ़ेगा तापमान, अपने आप को गर्मी से बचा कर रखें।

मौसम विभाग की चेतावनी:-


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 7 से 8 दिन तक तापमान बढ़ने की पूरी उम्मीद है। पिछला हफ्ता तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली पर आने वाले 7 से 8 दिनों में झुलसने वाली गर्मी पड़ेगी। इस हफ्ते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 15 से 18 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, अगले सात दिन तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और सूरज की तपिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। सुबह आठ बजे तक आसमान में हल्के बादल देखने को मिले। इसके बाद तेज धूप निकल आई।

दोपहर 12 बजे तक तेज धूप व उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से रात में भी गर्मी का प्रभाव देखने को मिला।
हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने सलाह दी है।


विशेषज्ञों की सलाह गर्मी और हीटवेव से कैसे करें बचाओ?

गर्मी और हीटवेव से बचाव दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें। दिन में बार-बार पानी पीते रहें। गर्मी में हल्के रंग के डीले कपड़े पहनें। जब भी धूप में निकलो तो उस दौरान छाते या टोपी का इस्तेमाल करें। ज्यादा गर्मी और हीटवेव के दौरान शराब, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचें क्योंकि गर्मियों में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, इसलिए हल्का भोजन करें और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें। पर्दो, सेड्स या रिफ्लेक्टिव विंडो करिंग का इस्तेमाल करें। पंखे या कूलर का इस्तेमाल करें, वेंटिलेशन का ध्यान रखें।


ज्यादा गर्मी होने पर यह बातें ध्यान रखें।

ज्यादा गर्मी और हीटवेव के दौरान बच्चों और पालतू जानवरों को धूप में ना छोड़े। जब तेज गर्मी और लू की स्थिति हो तो बच्चों को घर के अंदर ही रखें। ज्यादा गर्मी में रहने के बाद तुरंत ना तो ठंडा पानी पिए ना ही ठंडे पानी से नहाए और तुरंत AC में जाने से भी बचे ।गर्मी और लू के दौरान दिन के समय पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ घर से निकले। छाछ, दही, शिकंजी और पना का सेवन अधिक करें। एक दिन में कम से कम पांच लीटर पानी पिएं।

हीटवेव के लक्षण या लू लग जाना

  • अत्यधिक पसीना आना
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • शरीर का तापमान बढ़ना
  • घुम
  • मांसपेशियों में खिंचाव
  • त्वचा लाल होना

NOTE :- यह सब लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले।

मानसून के मई अंत तक केरल पहुंचने की संभावना:-

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर एक जून को दस्तक देता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यदि मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। 

भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून के आने की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब यह केरल पहुंचता है। आमतौर पर यह एक जून के आसपास पहुंचता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तरपश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से वापस हो जाता है। मानसून ने पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में प्रवेश किया था। वहीं, मानसून वर्ष 2023 में 8 जून, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को केरल आया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ