Recruitment in Revenue Department :- लेखपाल और नायब तहसीलदारों की बंपर भर्ती जल्द होगी

लेखपाल और नायब तहसीलदारों की बंपर भर्ती:-


Recruitment in Revenue Department


उत्तर प्रदेश सरकार ने लेखपाल और नायब तहसीलदारों की भर्ती करने की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को राहत देने के लिए राजस्व विभाग में खाली पदों को जल्द भरने जा रही है। लेखपाल, नायब तहसीलदार, और राजस्व लिपिक के लगभग 9640 पदों पर भर्ती करने के लिए संबंधित आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले हफ्ते राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया था कि रिक्त पदों को अभियान चलाकर भर जाए। लेखपाल और नायब तहसीलदारों की भर्ती को अलग-अलग आयोग गठित करते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखपाल के पदों की अधिसूचना जारी करता है और वही नायब तहसीलदार के पदों की अधिसूचना उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जारी करता है।

कितने पदों पर होगी भर्ती:-

उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के खाली पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अलग-अलग पदों पर भर्ती करेगा।  राजस्व विभाग में लेखपाल कुल 30837 पद है इनमें से 7531 पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं नया तहसीलदारों के कुल 1234 पद है इनमें से 353 पद खाली है इनके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज गया है। राजस्व परिषद ने संबंधित आयोग को भर्ती प्रस्ताव भेजने के साथ  अनुरोध किया है की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल-सी कोर्स अनिवार्य:-

ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ कंप्यूटर का ट्रिपल-सी कोर्स का प्रमाण पत्र होना जरूरी होगा। कैबिनेट ने ग्राम्य विकास विभाग की ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी प्रदान कर दी है। वर्ष 1980 में बनी पुरानी नियमावली को समाप्त कर दिया है। इसी तरह समाज कल्याण विभाग में भी ग्राम विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ट्रिपल सी का कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है।

 ग्राम विकास विभाग की पुरानी नियमावली में शैक्षिक अर्हता विज्ञान या कृषि के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करना निर्धारित की गई थी। कैबिनेट द्वारा मंजूर नई सेवा नियमावली में पदधारकों द्वारा विभाग के कार्यों को गुणवत्ता के साथ संपादित करने के उद्देश्य से कंप्यूटर संचालन में नीलेट द्वारा जारी ट्रिपल सी प्रमाण पत्र होने की व्यवस्था की गई है।नई नियमावली के मुताबिक उप्र ग्राम विकास अधिकारी सेवा एक राज्य अधीनस्थ अराजपत्रित सेवा होगी। उसका एक जिले से दूसरे जिले में तबादला भी किया जा सकेगा। इस नियमावली को मंजूरी मिलने से ग्राम विकास अधिकारी के कुल 8297 पदों में से वर्तमान में रिक्त 2578 पदों पर भर्ती की कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी।

आज से PET 2025 के लिए आवेदन शुरू:-

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का इंतजार समाप्त हो चुका है आज से छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने के द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए आवेदन सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हो वह प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए छात्र 14 मई से 17 जून के बीच अपना आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा के लिए आयोजन को लेकर आयोग ने अभी कोई तिथि घोषित नहीं की है लेकिन परीक्षा को लेकर जल्द ही आयोग द्वारा अधिसूचित जारी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ