LT grade Shikshak Bharti 2025 :- आयोग प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती करेगा।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025:-



एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों की शिक्षा व्यवस्था में माध्यमिक स्तर 6 से 8 तक के राजकीय सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले शिक्षक होते हैं। ये शिक्षक खासकर हाईस्कूल स्तर की पढ़ाई के लिए नियुक्त किए जाते हैं और इनकी भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) या संबंधित राज्य की लोक सेवा आयोग द्वारा की जाती है। LT ग्रेड शिक्षक विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि में पढ़ाते हैं। इनके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक डिग्री के साथ बी.एड. (Bachelor of Education) होती है। इनका वेतनमान और अन्य सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं और ये सरकारी सेवा के अंतर्गत स्थायी कर्मचारी माने जाते हैं। LT ग्रेड शिक्षक का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार करना होता है।


आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के परीक्षा प्रारूप में करेगा बदलाव:-

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) भर्ती केवल एक लिखित परीक्षा के आधार पर की जाती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस बार परीक्षा प्रारूप में बदलाव करने जा रहा है। आयोग प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती करेगा। नई भर्ती के लिए आयोग को 8905 रिक्त पदों का अधियाचन भी मिल चुका है।

वहीं, UPPSC ने राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती पिछली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से कराई थी। इस बार भी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी, जिसके लिए आयोग को 1647 पदों का अधियाचन मिल चुका है।दूसरी ओर, अशासकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा का प्रारूप राजकीय विद्यालयों की भर्ती परीक्षा से भिन्न है। अशासकीय विद्यालयों टीजीटी भर्ती केवल एक लिखित परीक्षा के माध्यम से होती है। वहीं, पीजीटी भर्ती में लिखित परीक्षा व इंटरव्यू होता है।

सवाल उठ रहे हैं कि जब राजकीय और अशासकीय विद्यालयों का पाठ्यक्रम और इन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन एक समान है तो उनकी योग्यता के आकलन करने के लिए भर्ती परीक्षा का प्रारूप अलग-अलग क्यों है? पहले दोनों प्रकार के विद्यालयों की शिक्षक भर्ती की अर्हताएं भी अलग-अलग थीं।

इस विसंगति को दूर करने के लिए अब दोनों राजकीय व अशासकीय विद्यालयों में अर्हता को लेकर एक समान नियमावली लागू कर दी गई है। 



एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती शैक्षणिक योग्यता :-


1. हिंदी शिक्षक

ग्रेजुएशन: हिंदी मुख्य विषय होना चाहिए (BA with Hindi)
प्रशिक्षण: B.Ed. होना अनिवार्य है
अतिरिक्त: संस्कृत या अन्य भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी अनिवार्य नहीं है, मुख्य विषय होना चाहिए।
2. अंग्रेजी शिक्षक
ग्रेजुएशन: अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में होना चाहिए (BA with English)
प्रशिक्षण: B.Ed. अनिवार्य है
3. गणित शिक्षक
ग्रेजुएशन: गणित मुख्य विषय के रूप में होना चाहिए; इसके साथ भौतिकी या सांख्यिकी जैसे विषय हो सकते हैं
प्रशिक्षण: B.Ed. अनिवार्य है
4. विज्ञान शिक्षक (भौतिकी/रसायन/जीवविज्ञान)
ग्रेजुएशन: B.Sc. में कम से कम दो विषय—Physics, Chemistry, Biology/Zoology/Botany होना चाहिए
प्रशिक्षण: B.Ed. होना आवश्यक है
ध्यान दें: केवल एक विज्ञान विषय पर्याप्त नहीं होता।
5. सामाजिक विज्ञान शिक्षक
ग्रेजुएशन: दो विषय अनिवार्य हैं—इतिहास, भूगोल,राजनीतिक विज्ञान,अर्थशास्त्र में से कोई दो
प्रशिक्षण: B.Ed. अनिवार्य है
ध्यान दें: केवल समाजशास्त्र या मनोविज्ञान पर्याप्त नहीं माने जाते।
6. कंप्यूटर शिक्षक (जहां लागू हो)
ग्रेजुएशन: कंप्यूटर साइंस में डिग्री या BCA/BE/B.Tech (CS/IT)
प्रशिक्षण: B.Ed. यदि शासनादेश में अनिवार्य बताया गया हो
7. वाणिज्य शिक्षक (Commerce)
ग्रेजुएशन: B.Com मुख्य विषय के रूप में
प्रशिक्षण: B.Ed. अनिवार्य है

सामान्य बातें:
B.Ed. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए
विषय संयोजन वैसा ही मान्य होगा जैसा विश्वविद्यालय की डिग्री में दर्शाया गया है
अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन नहीं कर सकते है



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ